Friday, 2 June 2017

विश्व की प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय रेखाएं.....

विश्व की प्रमुख रेखाएं जो देशो व् संस्कृतियों को विभाजित करती है . 

यहाँ से अक्सर प्रश्न आते रहते है अतः इसे अच्छे से याद आकर लें .                           Follow us at Google+ for more updates..==>        

01.  रेखा का नाम – डूरंड रेखा (Durand Line)
       *     किसके बीच – पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान
     *  निर्धारितकर्ता  सर मार्टिमर डूरंड द्वारा 1886 ई. में ।
02.  रेखा का नाम – रेडक्लिफ रेखा (Radcliffe Line)
    *  किनके बीच – भारत तथा पाकिस्तान
   * भारत-पाकिस्तान सीमा आयोग के अध्यक्ष सर सायरिल रेडक्लिफ द्वारा 1947 में  निर्धारित ।
03. रेखा का नाम – मैकमाहोन रेखा (Macmahon Line)
     *किसके बीच – भारत तथा चीन
      * 1120 किमी. लंबी यह रेखा सर हेनरी मैकमोहन द्वारा निर्धारित की गई थी, किन्तु चीन इसे स्वीकार नहीं करता।

04. रेखा का नाम – 24 वीं समानांतर रेखा (24th Parallel)
      *किसके बीच – भारत तथा पाकिस्तान
      * पाकिस्तान के अनुसार कच्छ क्षेत्र का यह रेखा सही निर्धारण करती है लेकिन भारत इस रेखा को स्वीकार नहीं करता है।

05 . रेखा का नाम – 17 वीं समानांतर रेखा (17th Parallel)
   * किसके बीच है  – उत्तरी वियतनाम तथा द. वियतनाम
* वियतनाम के एकीकरण के पहले यह देश को दो भागों में बांटती थी।
06. रेखा का नाम – 38 वीं समानांतर रेखा (38th Parallel)
   * किसके बीच – उत्तर कोरिया तथा दक्षिण कोरिया
* कोरिया को दो भागों में बांटती है।
07. रेखा का नाम – 49 वीं समानांतर रेखा (49th Parallel line )
    *किसके बीच है – अमेरिका तथा कनाडा
*यह अमेरिका तथा कनाडा को दो भागों में बांटती है।
08. रेखा का नाम – हिंडनबर्ग रेखा (Hindenburg Line)
   * किसके बीच है  – जर्मनी तथा पोलैंड
  *प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी की सेना यहीं से वापस लौटी थी।
09. रेखा का नाम – ओडरनास रेखा (Order-Neisse Line)
   * किसके बीच है  – जर्मनी त​था पोलैंड के बिच
* द्वितीय विश्व युद्ध के बाद निर्धारित की गई।
10.रेखा का नाम – मैगिनाट रेखा (Maginot Line)
* किनके बीच है  – जर्मनी तथा फ्रांस के
* जर्मनी के आक्रमण से बचाव के लिए फ्रांस द्वारा यह रेखा बनाई थी।
11.रेखा का नाम – सीजफ्राइड रेखा (Seigfrid Line)
* किनके बीच है – जर्मनी तथा फ्रांस के
* जर्मनी ने यह रेखा बनाई थी।

धन्यवाद..........  

No comments:

Post a Comment